Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Customers are showing a preference for color-changing, curtain-like decorative fringes.

Maharajganj News: रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाएंगे घर, बाजार में बढ़ी मांग

Wed, 04 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Customers are showing a preference for color-changing, curtain-like decorative fringes.
महराजगंज। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में इस बार कई तरह की आकर्षक एलईडी झालरें उपलब्ध हैं। इनमें रंग बदलने वाली, पर्दे जैसी झालरों को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर घरों, दुकानों और मंदिरों को सजाने के लिए लोग पारंपरिक दीपों के साथ इलेक्ट्रॉनिक झालरों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की झालरें उपलब्ध हैं। दुकानों पर झालरों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। कम कीमत से लेकर आकर्षक डिजाइन वाली झालरों के विकल्प होने से हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। खासकर रंग बदलने वाली झालरों की मांग अधिक देखी जा रही है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी विमल पटेल ने बताया कि दिवाली को देखते हुए 50 से 500 रुपये तक की एलईडी झालरों का स्टॉक रखा गया है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार छोटी-बड़ी झालरें खरीद रहे हैं। वहीं कारोबारी सुमित वर्मा ने बताया कि रंग बदलने वाली झालरों की कीमत 100 से 300 रुपये तक है। इन झालरों को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पर्दे जैसी झालरों की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों को उम्मीद है कि दिवाली नजदीक आने के साथ ही झालरों की बिक्री में और तेजी आएगी। त्योहार को लेकर बाजार में सजावट के सामान की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed