फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Curfew in Nepal... Around 4 km long jam at Sonauli border

Maharajganj News: नेपाल में कर्फ्यू... सोनौली सीमा पर करीब चार किमी लंबा जाम लगा

Tue, 09 Sep 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Curfew in Nepal... Around 4 km long jam at Sonauli border
सोनौली बॉर्डर पर लगा ट्रकों का जाम।संवाद
महराजगंज/सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने से नेपाल के युवाओं का अपनी सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। देश में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके कारण काठमांडो, पोखरा के बाद भारत के महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों से सटे रूपनदेही जिले के बुटवल और भैरहवा में भी स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू से भारतीय पर्यटक नेपाल में जगह-जगह फंस गए हैं। हालांकि नेपाल पुलिस उन्हें सुरक्षित भारत भेजने में लगी है। वहीं भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों को सुरक्षा के मद्देनजर रोका जा रहा है। सोमवार शाम चार बजे के बाद करीब 600 पर्यटकों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे कर्फ्यू लगने के बाद नेपाली प्रशासन ने भंसार कार्यालय के गेट पर भी ताला लगा दिया। इसके कारण भारत से नेपाल जा रहे मालवाहक ट्रक, पर्यटक बस और छोटे वाहन रोक दिए गए। इसके कारण सोनौली सीमा पर करीब चार किलोमीटर तक वाहनों का जाम लग गया है। सीमा पर नेपाली नागरिकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। नेपाल की तरफ से खाली वाहन और पर्यटक बसों को नेपाल पुलिस आने दे रही है। अचानक हुई इस घटना के बाद दूर से नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचे भारतीय पर्यटकों को काफी परेशानी हुई। दूसरे शहरों और राज्यों से पहुंचे कई पर्यटकों को कर्फ्यू की सूचना बॉर्डर पर पहुंचने के बाद लगी। वहां पुलिस और एसएसबी ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें वापस लौटा दिया।
विज्ञापन



सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी
महराजगंज के सोनौली और ठूठीबारी के अलावा सिद्धार्थनगर जिले के अलीगढ़वा और खुनुंवा बार्डर पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से लावारिस वाहनों, बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड की जांच कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवान सघनता से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सोनौली कस्बे के प्रमुख मार्गों और सीमावर्ती इलाके की पगडंडियों के अलावा कस्बे के तमाम सार्वजनिक स्थानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंसार कार्यालय बंद, आवाजाही पर रोक

नेपाल में प्रदर्शन को देखते हुए बेलहिया भंसार कार्यालय को बंद कर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। मुख्य जिला अधिकारी टोकराज पांडेय के बताया कि बुटवल क्षेत्र पूर्व में पेट्रोल पंप, धागा फैक्ट्री पुल पश्चिम में, बेलवास चौक तक उत्तर में चिड़िया नदी तक मंगलपुर के दक्षिण में भैरहवा क्षेत्र पूर्व में, रोहिणी नदी पुल तक पश्चिम में, बेथरीब्रिज तक बुद्ध चौक के उत्तर में दक्षिण में, मेथादिहावा तक बुटवल बेलहिया सड़क खंड के दाएं और बाएं 100 मीटर तक कर्फ्यू जारी रहेगा।



रूपनदेही जिले के भैरहवा और बुटवल में कर्फ्यू
महराजगंज। मुख्य जिला अधिकारी टोकराज पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब चार से रात 10 बजे तक धारा 6 ए 2028 के अनुसार, रूपनदेही जिले के बुटवल से भैरहवा क्षेत्र तक चार किलोमीटर के भीतर कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है, जिससे किसी को भी उन सीमाओं के भीतर आने-जाने, किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन, बैठक, समागम या घेराव करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed