फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CT scan issues resolved; testing resumes at the district hospital.

Maharajganj News: दूर हुई सीटी स्कैन की दिक्कत, जिला अस्पताल में फिर से जांच शुरू

Tue, 08 Sep 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
CT scan issues resolved; testing resumes at the district hospital.
महराजगंज। जिला अस्पताल में करीब एक महीने से बंद पड़ी सीटी स्कैन जांच सेवा सोमवार से फिर शुरू कर दी गई। नई मशीन से पहले दिन 40 मरीजों का सीटी स्कैन किया गया। करीब एक माह बाद जांच सेवा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन की पिक्चर ट्यूब खराब होने के कारण बीते 10 अगस्त से जांच सेवा ठप थी। मशीन खराब होने से अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए बाहर जाना पड़ रहा था। इससे मरीजों को अतिरिक्त खर्च उठाने के साथ ही रिपोर्ट के लिए भी इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि नई सीटी स्कैन मशीन करीब 2.70 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई है। सोमवार को 40 मरीजों की जांच की गई।
सोमवार को सीटी स्कैन कक्ष में सेमरहवा निवासी सोनू, पकड़ी नौनिया निवासी सुधा देवी, छितौना निवासी शहीदा खातून, बागापार निवासी सीमा, कुशीनगर निवासी सरिता और मालती समेत कई मरीजों की जांच की गई। इनमें अधिकांश मरीजों का हेड सीटी स्कैन किया गया जबकि सीमा का कमर का सीटी स्कैन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से दुर्घटना में घायल मरीजों, सिर में चोट लगने वाले मरीजों और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। चिकित्सकों को समय से जांच रिपोर्ट मिलने से इलाज शुरू करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed