{"_id":"67e1b2215f243f772603b54b","slug":"csc-will-be-associated-with-arto-office-work-will-become-easier-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145353-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एआरटीओ कार्यालय से संबद्ध होंगे सीएससी, आसान होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एआरटीओ कार्यालय से संबद्ध होंगे सीएससी, आसान होंगे कार्य
Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नए वित्तीय सत्र से गांव और कस्बों के सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) एआरटीओ ऑफिस से संबद्ध किए जाएंगे। जहां ई-डिस्ट्रिक एप्लिकेशन की मदद से डिजिटल सेवा पोर्टल (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) के सहारे परिवहन विभाग की सेवाओं के लिए आवेदन लाभ दिया जाएगा।
परिवहन विभाग में लर्निंग, परमानेंट डीएल, आरसी, फिटनेस, प्रदूषण जैसी कई सेवाएं ऑनलाइन हुई हैं, लेकिन फिर भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग परिवहन सेवाओं के लिए मुख्यालय तक दौड़ लगाते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विभाग ग्राम पंचायत सचिवालय व कस्बे में चलने वाले कामन सर्विस सेंटर को विभाग से जोड़कर एप्लिकेशन फीचर उपलब्ध कराएगा जिसकी मदद से डीएल व आरसी इत्यादि कार्य के आवेदन गांव से ही हो जाएंगे।
सीएससी पर कार्य की फीस भी निर्धारित होगी। एक आवेदन प्रक्रिया के लिए 30 रुपये का शुल्क लिया जा सकेगा। साथ ही कुछ प्रपत्र अपलोड करने और स्कैनिंग की जरूरत पड़ती है तो 2 रुपये प्रति पेज लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
सचिवालयों में चल रहे 682 कामन सर्विस सेंटर : जनपद के 882 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 682 गांव में जनसेवा केंद्र संचालित हैं। बृजमनगंज ब्लाॅक के 26, निचलौल में 23 व सिसवां के सिर्फ 22 ग्राम पंचायतों में ही संचालन शेष है।