फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowds gathered at petrol pumps on rumours of price hike

Maharajganj News: दाम बढ़ने की अफवाह पर पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

Sat, 07 Mar 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at petrol pumps on rumours of price hike
चौक बाजार स्थित पेट्रोल टंकी पर ग्रामीणों की लगी भींड़।
इस्रराइल, अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध के कारण पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने की आशंका से घबराए लोग
विज्ञापन

जरूरत का पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों पर लग गई लंबी लाइनें
महराजगंज। जिले में शहर से लेकर गांव तक इस्रराइल, अमेरिका व ईरान के बीच हो रहे युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने की अफवाह फैल गई। परिणामस्वरूप शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। चर्चा है कि दाम बढ़ने की आशंका में लोग पेट्रोल-डीजल डंप करने में जुटे हैं।
इस्रराइल, अमेरिका व ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से विकास खंड मिठौरा के ग्रामीण इलाकों में लोग अपने जरूरत का तेल इकट्ठा करने में जुटे हैं। इसी डर से शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई जगहों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पंप संचालकों के लिए व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दबाव सिंदुरिया, मिठौरा, चौक बाजार, नरायनपुर, मदनपुरा, चिउटहा के पेट्रोल पंपों पर देखा गया। सुबह से ही बाइक, कार और डीजल लेने आए किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कई ग्रामीण अतिरिक्त डिब्बों और गैलनों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। ऐसा इसलिए कि भविष्य में कीमत बढ़ने या आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंदुरिया स्थित पेट्रोल पंप संचालक महातम साहनी और राम सुंदर गुप्ता का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में शुक्रवार को अचानक कई गुना अधिक ग्राहक पहुंच गए। इससे कुछ समय के लिए वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए तेल के दाम बढ़ने की आशंका है, इसलिए लोग पहले से ही ईंधन भरवा रहे हैं।

इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने अफवाहों पर ध्यान न देने और सामान्य रूप से ईंधन लेने की अपील की है ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed