फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowd of devotees gathered at Ithiya Shiv Temple

Maharajganj News: इटहिया शिव मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 04 Aug 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Ithiya Shiv Temple
निचलौल। भारत नेपाल बाॅर्डर के सरहदी क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध पंचमुखी शिवमंदिर पर भीड उमड़ रही है। रविवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर घर में सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा को देखते हुए नौ प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मेला प्रभारी जयनारायण सिंह ने बताया की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेले में अस्थाई रुप से चौकी बनाई गई है। जिसमें 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। मेले की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर से लेकर झूला, मौत के कुआं तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अराजकतत्वों और मेले का माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक मेले में किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने अपील की मेले में आने वाले लोग अपने बच्चों का ख्याल रखें, बच्चों की जेब में घर का एक संपर्क नंबर अवश्य रखें, ताकि बिछड़ने की स्थिति में फोन के माध्यम से सूचना दी जा सके। मंदिर परिसर में एनाउंस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed