{"_id":"62585ff25993c80a2d7843ac","slug":"crop-turn-to-ashes-due-to-caught-fire-maharajganj-news-gkp433389751","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, दो सौ एकड़ फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो सौ एकड़ फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो सौ एकड़ फसल राख
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पचदेउरी गांव से सटे सिवान में हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे सिवान में फैल गई और लगभग 200 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड एवं लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह पचदेउरी गांव के सिवान में लगे हाईटेंशन विद्युत पोल पर शार्ट शर्किट होने लगी। उससे निकली चिंगारी खेत में गिरी और आग लग गई। देखते ही देखते पूरा सिवान आग की चपेट में आ गया। चारों तरफ आग ही आग दिखाई देने लगी। भीषण आग में पचदेउरी समेत रामपुर उपाध्याय, मोतीपुर, धनहा नायक के सिवान तक लगभग दो सौ एकड़ फसल जलकर राख हो गई। फोन करने पर स्थानीय पुलिस तो मौके पर पहुंची लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी घंटों नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। घंटों बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक दो सौ एकड़ से अधिक की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा ने सभी किसानों को शासन से मदद दिलाने की बात कही। किसान विमलेश पटेल, रामबहाल चौरसिया, सुरेश राजभर, विश्वनाथ गुप्ता, गोविन्द पटेल, गंगाधर उपाध्याय, श्याम बदन उपाध्याय, मुन्नी उपाध्याय, राकेश, एहसान, हरिओम यादव समेत अन्य किसानों की फसल जलकर राख हो गई।