फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodile spotted in Deoria branch canal; rescue team arrives.

Maharajganj News: देवरिया शाखा नहर में दिखा मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम पहुंची

Fri, 31 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crocodile spotted in Deoria branch canal; rescue team arrives.
नौतनवा वनकर्मियों ने मगरमच्छ पकड़ कर रोहिन नदी में छोड़ा। 
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत दर्जनिया ताल से भटककर आया एक मगरमच्छ गुरुवार को चमनगंज पुल के आगे सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय के पास देवरिया शाखा नहर में दिखाई दिया। मगरमच्छ के दिखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, लोगों की हलचल और आहट मिलने पर मगरमच्छ नहर में छलांग लगाकर पानी में छिप गया, जिससे तत्काल कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नारायणी (गंडक) नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे मगरमच्छ संरक्षण क्षेत्र दर्जनिया ताल में भी पानी भर गया है और मगरमच्छ बहकर नहरों के रास्ते दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रहे हैं। जलस्तर कम होने पर इनके खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर निकल आने से नहर किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहता है। क्षेत्रीय वनाधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव ने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी जलीय जीव, विशेषकर मगरमच्छ, के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों ने मगरमच्छ पकड़कर रोहिन नदी में छोड़ा

नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर उर्फ चरका टोला बनगाईं स्थित तालाब से बृहस्पतिवार को वन कर्मियों ने एक मगरमच्छ पकड़कर रोहिन नदी में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक तालाब में मगरमच्छ दिखाई देते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार को इसकी सूचना दी। डिप्टी रेंजर ने वन रक्षक अभिषेक बाजपेई, वॉचर नंदू और रामधनी ने मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने तालाब में जाल डलवाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया मगरमच्छ को पकड़कर रोहिन नदी में दो मुहानघाट पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed