फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodile reached the pond, forest workers rescued

Maharajganj News: पोखरे में पहुंचा मगरमच्छ, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

Mon, 08 Jul 2024 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jul 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Crocodile reached the pond, forest workers rescued
निचलौल। थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव के टोंगरी टोला स्थित हनुमान मंदिर के बगल में स्थित पोखरे में सोमवार को कुछ लोगों ने एक मगरमच्छ देखा। जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को दर्जीनिया ताल में छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, टिकुलहिया गांव के टोंगरी टोला निवासी कुछ लोग दोपहर बाद गांव से पूरब हनुमान मंदिर से सटे एक पोखरे के पास से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर पोखरे में तैर रहे एक विशालकाय मगरमच्छ पर पड़ी। जिसे देख वह लोग सन्न हो गए। फिर वह लोग वापस गांव लौटकर अन्य लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने कहा की गनीमत रहा की अनहोनी होने से पहले मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया। क्योंकि, पोखरे से महज कुछ ही दूरी पर आबादी है। विशालकाय मगरमच्छ कभी भी पोखरे से निकलकर आबादी में आ सकता था।
विज्ञापन

निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम ग्रामीणों की मदद से पोखरे से विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू सुरक्षित कर लिया। फिर मगरमच्छ को टीम ने वाहन से लेकर दर्जीनीया ताल पहुंच छोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों को वन्य जीव से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed