फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crocodile entered the house at midnight, rescued

Maharajganj News: आधी रात में घर में घुसा मगरमच्छ, किया रेस्क्यू

Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the house at midnight, rescued
निचलौल। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के मधवलिया वन रेंज अंतर्गत जिगनिहवा गांव के टोला मल्लाह टोली के एक घर में मंगलवार आधी रात को मगरमच्छ घुस गया। इससे हड़कंप मच गया। आहट मिलते ही घर के अंदर लोग चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने वन विभाग को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने लोगों की मदद से घर में घुसे मगरमच्छ काे रेस्क्यू कर लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से रात में सूचना मिली कि जिगनिहवा गांव के टोला मल्लाह टोली निवासी पलकधारी के घर में मगरमच्छ घुस गया है। शिकार की तलाश में मगरमच्छ नदी से निकलकर आबादी के बीच आ पहुंचा था, उसे रेस्क्यू कर वापस छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed