फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crisis: Petrol pumps dry, pedestrians wander all day

संकट : पेट्रोल पंप सूखे, पूरे दिन भटकते रहे राहगीर

Sun, 12 Apr 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crisis: Petrol pumps dry, pedestrians wander all day
नौतनवा कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप पर तेल न मिल पाने से निराश लौटते राहगीर।  
पिछले वर्ष की खपत के सापेक्ष इस वर्ष मात्र 70 प्रतिशत की आपूर्ति मिलने से गहराया संकट
विज्ञापन

आए दिन पंपों के ड्राई होने से लोगों को झेलनी पड़ रही दुश्वारियां
नौतनवा। पेट्रोल और डीजल की किल्लत की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। इसकी वजह से आए दिन समय-समय पर पेट्रोल पंपों के ड्राई होने से लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं। शनिवार को भी जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों को पेट्रोल नहीं मिला। यही नहीं कई पंप बंद मिले।
शनिवार की सुबह क्षेत्र के अधिकांश पंपों पर एकाएक पेट्रोल समाप्त हो गया। ऐसे में सुबह अपने काम से बाहर निकले लोगों को पेट्रोल के लिए परेशान होना पड़ा। पूरे दिन कई पेट्रोल पंपों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बनी रही। विनय सिंह, सुंदर, संजय कुमार, राही अग्रहरि, सुनील वर्मा, रजत कुमार, पिंटू आदि लोगों का कहना है कि कस्बे में इंडियन पेट्रोल पंप पर तेल भराने गए थे लेकिन पेट्रोल नहीं मिल पाया। आए दिन इंडियन पंप पर पेट्रोल की दिक्कत बनी हुई है। जिम्मेदारों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

इंडियन पेट्रोल पंप के कुछ संचालकों ने बताया कि कंपनी ने पिछले वर्ष की खपत के सापेक्ष प्रत्येक पंपों को अब मात्र 70 प्रतिशत ही तेल की आपूर्ति देने का नियम बना दिया है। इसके अलावा वर्तमान समय में तेल की खपत भी बढ़ गई है, ऐसे में पर्याप्त मात्रा में तेल की आपूर्ति न मिल पाने से पंप ड्राई हो जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह ही पंपों पर पेट्रोल समाप्त हो गया। देर शाम तक पुनः तेल की गाड़ी आने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाने के कारण अभी भी तेल की जमाखोरी की जा रही है। हालांकि वर्तमान में काफी हद तक स्थिति में सुधार हुआ है। लोगों को जो दिक्कतें हो रही हैं समय के साथ वह भी समाप्त हो जाएंगी।
- नवीन प्रसाद, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed