फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crisis on the honor found of thousend farmers.

51 हजार किसानों को सम्मान निधि का संकट

Sat, 30 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
crisis on the honor found of thousend farmers.
कृषि रक्षा ईकाई परतावल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सूची में अपना नाम चेक करते हु? - फोटो : MAHARAJGANJ
51 हजार किसानों के ‘सम्मान निधि’ पर संकट
विज्ञापन

महराजगंज। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान परेशान है। पीड़ित लगातार विभाग का चक्कर लगा रहे है लेकिन विभाग के पोर्टल पर अब तक करीब 51 हजार 460 किसानों के आधार फीडिंग में गड़बड़ी मिल रही है। समस्या का निदान नहीं होने से परेशानियां बढ़ रही हैं।
विभाग के अनुसार जिले में 4 लाख 25 हजार 994 किसानों के का विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण है, जिसमें करीब 51 हजार 460 किसानों के आधार में गड़बड़ी से इन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ज्यादातर किसानों का बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड मैच नहीं करने के कारण किसानों के खाते में धनराशि नहीं पहुंच रही है। इसके कारण सरकार ने नियमों में बदलाव भी किया है। अब किसान मोबाइल या किसी भी कामन सर्विस सेंटर पर जाकर अपने आधार को ठीक करा सकते हैं। पनियरा क्षेत्र के किसान बाबू लाल गुप्ता ने बताया आधार में गड़बड़ी थी। ठीक कराया गया लेकिन सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला। किसान श्रीभगवान ने बताया कि आधार में गड़बड़ी का मोबाइल पर मैसेज मिला, जिसे ठीक कराया गया। लेकिन अभी तक किसान सम्मान निधि का धन खाते में नहीं पहुंचा। उप निदेशक कृषि डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि जिन किसानों के मोबाइल पर आधार ठीक कराने का मैसेज गया है। वह किसान किसी भी कामन सर्विस सेंटर या खुद के मोबाइल में एप डाउनलोड कर आधार की गड़बड़ी ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों के सम्मान निधि को नहीं मिल रहा आधार
- आवेदन में पता कहीं और का निवासी कहीं और के है आवेदक
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ब्लॉक के ग्राम सभा में कुछ किसानों का आवेदन दूसरे ग्रामसभा में दर्ज हो गया है। इसकी सूची परतावल ब्लॉक परिसर के कृषि रक्षा ईकाई पर उपलब्ध है, जहां किसान आवेदन सही कराने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। आवेदन सुधार कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अमवा में 10, नगरौली में 10, पिपरिया में 32, तरकुलवा भरगावा में 18, बसहिया बुजुर्ग में 43, बसहिया खुर्द में 11 और माधोपुर में 26 लोग हैं जो उस गांव के निवासी नहीं है। इसी तरह पूरे ब्लाक में दूसरे गांव के किसानों का अन्य गांव में आवेदन दर्ज किया गया है। जिसको तकनीकी सहायक ग्राम प्रधानों से संपर्क कर निदान करने में जुटे हुए हैं। सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रहलाद तिवारी ने बताया कि सम्मान निधि में गड़बड़ी को तकनीकी सहायक के माध्यम से दुरुस्त कराने की कोशिश जारी है। इसके तहत किसान परिवार को प्रति वर्ष 6,000 रुपये 3 किश्तों में दिए जाने का प्रावधान है। जिले के कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनकों अभी तक एक भी किश्त नहीं मिला है।

यहां से मिलेगी सही जानकारी
सरकार के द्वारा किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइनपोर्टल https://pmkisan.gov.in/ बनाया गया है जिस पर किसान अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ मोबाइल से भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed