{"_id":"fe856edc5f07d0530ee4fa4c55019c0a","slug":"zilla-panchayat-members-arreste-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुरंदरपुर के रानीपुर मझार में 17 दिसंबर को थाना प्रभारी समेत चार पुलिस वालों पर जानलेवा हमला मामले में गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ग्राम प्रधान चुनाव के समय मतगणना में हेराफेरी को लेकर 17 दिसंबर को गांव वालों ने कांग्रेस विधायक मुन्ना सिंह का पुतला फूंकने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंचे पुरन्दरपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी विजय शंकर यादव समेत चार पुलिस कर्मी मना करने लगे। जिससे खफा गांव वालों ने पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया।
दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों मारपीट कर घायल कर दिया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामा प्रसाद व उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव के अलग -अलग तहरीर देकर 109 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पांच को पहले ही जेल भी भेजा जा चुका था।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 19 के जिला पंचायत सदस्य व भारतीय किसान यूनियन के सदस्य सुरेश साहनी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सुरेश के परिवार वालों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह से निकलते समय ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजनीतिक रंजिश में फंसाया गया है।