{"_id":"57701dde4f1c1b857d79a959","slug":"youth-died-in-punjab-by-snake-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कमाने गए युवक की सर्प दंश से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब कमाने गए युवक की सर्प दंश से मौत
maharajganj
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
घ्टना
- फोटो : vinod gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। भैंसहिया से पंजाब कमाने गए एक युवक की सर्प दंश से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। रविवार को दिन में पंजाब से शव घर आते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र भैसहिया के बाबा टोला निवासी दयाशंकर अभी 10 दिन पहले घर से पंजाब कमाने गया था। वहां पर वह ओवरब्रिज बनाने का काम करता था। शुक्रवार की रात में वह काम पर से लौटने के बाद खाना खाकर सड़क के किनारे सो गया। उसे रात में ही सांप ने डंस लिया था। इससे वह बेहोश होकर वहीं पड़ा रहा। सुबह उसका भाई रमाकांत उसको काम पर चलने के लिए बुलाने गया तो देखा कि बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी उसने अपने साथ के लोगों और काम कराने वाले ठेकेदार को दी। लोग उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के शिवनाथ और अमरजीत यादव ने बताया कि अभी 10 दिन पहले ही कमाने गया था। उसके दो बच्चे सुजीत और शनि हैं। पति की मौत का समाचार सुनते ही प्रेममती अचेत हो जा रही थी। रविवार को भाई रमाकांत दयाशंकर का शव लेकर घर पहुंचा। उसका अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर किया गया।