फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth crush, death from uncontrolled magic

अनियंत्रित मैजिक से युवक कुचला, मौत

Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 23 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Youth crush, death from uncontrolled magic
अनियंत्रित मैजिक से युवक कुचला, मौत - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। मिल गेट के सामने शनिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक युवक को रौंदते हुए पलट गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मैजिक का चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के डोमरा गांव के टोला बभनी निवासी संजय भारती (32) चार माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में मुंबई गए थे। वहां से घर आने के लिए ट्रेन से चलकर शनिवार को वह आनंदनगर स्टेशन पर उतर गए। स्टेशन परिसर से बाहर मिल गेट पर पहुंचे और सड़क किनारे टेंपो का इंतजार करने लगे। कुछ देर तक कोई वाहन न आते देख पास ही स्थित एक चाय की दुकान पर हाथ मुंह धुल रहे थे। इसी बीच गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही मैजिक अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में टक्कर मारने के साथ ही सड़क के किनारे हाथ धुल रहे संजय को रौंदते हुए पलट गई। इस हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चाय की दुकान के पास खड़े नगर पंचायत के एक कर्मचारी धर्मेंद्र विश्वकर्मा उर्फ मिन्नन को भी चोटें आईं। लोगों ने घटना की सूचना 100 नंबर व एंबुलेंस को देने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। लोगों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे में मौत की सूचना जैसे ही युवक के गांव बभनी गांव सि्थत घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed