फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young man dead after fail down

अनियंत्रित बाइक से गिरे युवक की मौत

Fri, 10 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 10 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
young man dead after fail down
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
गांगी बाजार/पनियरा। मुजुरी-गोरखपुर रोड पर बृहस्पतिवार शाम लगभग 7 बजे गोरखपुर की ओर से आ रही बस से टक्कर लग जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 100 नं की पुलिस की सहयोग से अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत देख पीएचसी पनियरा लाया गया। जहां से नाजुक हालत देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के कुंआचाप निवासी विनोद (28) व शुकुल प्रजापति (25) बृहस्पतिवार की शाम गांगी बाजार से अपने घर कुंआचाप जा रहे थे। अभी वह सतगुरू के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दिया। जिससे पीछे बैठा युवक विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ के युवक को भी हल्की चोटे आयी। बेहोशी की हालत में युवक को 100 नं पुलिस की मदद से अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।
विज्ञापन


घायल शख्स की मौत ः गांगी बाजार। जंगल बाकी के पास तीन दिन पहले बाइक से टक्कर में घायल अधेड़ की वृहस्पतिवार को दिन में मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी। अधेड़ के मौत के मामले में मृतक के पुत्री के तहरीर पर बाइक के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पनियरा थाना बोदरहिया निवासी मुक्तिनाथ उर्फ मुकुट उम्र 50 वर्ष साइकिल से कही जा रहे थे। अभी वह जंगल बाकी के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मेडिकल कालेज में बृृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed