फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young man beaten by SI

सिसवा चौकी इंचार्ज ने सड़क पर युवक को पीटा

Sat, 03 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
young man beaten by SI
पिटाई से जख्मी युवक।
सिसवा बाजार। कस्बे के हास्पिटल रोड पर बृहस्पतिवार शाम 7 बजे दवा खरीद रहे युवक को चौकी प्रभारी और दो हमराहियों ने जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित युवक ने एसपी को पत्र लिख चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी को दिए पत्र में कोठीभार थानाक्षेत्र के पैकौली निवासी कुंवर सिंह ने कहा है कि बृहस्पतिवार शाम 7 बजे हास्पिटल रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा खरीद रहा था तभी सिसवा चौकी प्रभारी सतीश सिंह अपने दो सिपाहियों उमाशंकर सिंह और अजय सिंह के साथ आए और भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। विरोध किया तो चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाही उसे खींच कर सड़क पर लाए और सरेआम पीटने लगे।
विज्ञापन


आस पास के लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की  तो चौकी इंचार्ज ने उन्हें गाली देकर भगा दिया। पिटाई के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी वहीं गिर गई। किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाई। चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि जुआ खेलने की सूचना  पर वह वहां पहुंचे तो वहां एक बाइक पर चार लोग बैठ कर हंगामा कर रहे थे। बाइक का चालान कर दिया तो वह व्यक्ति झूठा आरोप लगा रहा है। पिटाई की बात पूरी तरह झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed