फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   women died, family ruckuls

महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Thu, 17 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Thu, 17 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
women died, family ruckuls
संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत।

विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत पर सीएचसी बनकटी पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन समय से एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगा रहे थे।
बृजमनगंज क्षेत्र के पट्टीवार निवासी कौशिल्या बुधवार की सुबह खेत की तरफ शौच करने गई थी।

उसी दौरान वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ी। काफी देर के बाद किसी ने इसकी सूचना घरवालों को दी तो घरवाले महिला को वहां से घर लाए। जहां से 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस का  इंतजार करने लगे।

काफी देर तक इंतजार में बैठे रहे। एक घंटा तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घर के लोग निजी साधन से महिला को सीएचसी धानी पर इलाज के लिए ले गए। वहां पर कोई चिकित्सक मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर लोग महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले आए। जहां पर डॉक्टर एसपी वर्मा ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के परिवारवाले भड़क उठे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था कि एंबुलेंस समय से पहुंची होती तो महिला की जान बच जाती। वे मौत का कारण जानना चाह रहे थे। जिस पर डॉक्टर ने मौत का कारण पोस्टमार्टम कराने के बाद पता चलने की बात कही। जिस पर लोग हंगामा करते हुए डाक्टर से उलझ गए।

लोगों के काफी मनाने के बाद लोग माने। इस सबंध में चिकित्सक एसपी वर्मा का कहना है कि महिला मृत अवस्था में ही अस्पताल लाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed