{"_id":"57152b894f1c1bf66e8b4a6b","slug":"woman-killed-in-mysterious-circumstances-cremation-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शवदाह रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, शवदाह रोका
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरियां करजंहा के धानी नगर टोला में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बांस की सीढ़ी के सहारे फंदे से लटकती विवाहिता की लाश मिली। परिजन लाश को दाह संस्कार के ले जा रहे थे कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरी निवासी खैरी पारस अपनी पुत्री क्रांति की शादी लगभग 18 वर्ष पूर्व घुघली थानाक्षेत्र के पिपरिया करंजहा के धानी नगर टोला निवासी इंदल के साथ की थी। इंदल ईंट भट्ठे पर काम करता है। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी है, जिसको लेकर आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था।
मृतका के पिता ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे इंदल का फोन आया और उल्टा सीधा बोलते हुए लड़की को ले जाने को कहा। इस पर उसने सुबह बात करने को कहा था। सोमवार को तड़के उन्हें सूचना मिली कि बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना मिलते ही बेटी के घर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि लाश को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। सूचना के पूर्व ही लाश को घटना स्थल से हटा दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।