फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman burnt in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में जली महिला

Fri, 29 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Fri, 29 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt in suspicious circumstances
‌विवाहिता जली
बेलसर गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलने से मौत हो गई। किसी से जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग निकले।
विज्ञापन


बृजमनगंज क्षेत्र के बेलसड़ निवासी दुर्गेश की पत्नी रेखा (25) बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। घर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गए। जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रेखा की मौत हो गई। विवाहिता के मौत के बाद परिजन शव को लेकर गायब हो गए। घर पर कोई मौजूद नहीं। रेखा के चाचा सुरेन्द्र सहानी ने थाने में तहरीर देकर दहेज मांगने का आरोप लगाया। कहा है कि रेखा की शादी सात वर्ष पूर्व दुर्गेश के साथ की गई थी। तीन वर्ष बाद गौना भी हुआ। ससुराल पक्ष के मुताबिक दहेज न दे पाने पर लड़की को प्रताड़ित किया जाता था। जिससे नाराज होकर रेखा मायके चली गई थी।
विज्ञापन


22 अप्रैल को लोग विदाई करा कर ससुराल ले गए। बाद में जान से मारने की धमकी भी देते रहे। बृहस्पतिवार को गांव के लोगों द्वारा पता चला कि रेखा को जलाकर मार डाला गया। घर पहुंचने पर वहां कोई नही मिला। पति दुर्गेश, सास मंतिरा, सर्वेश, मकाऊ, निशा व मोलहू, दीपचंद ने बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी एसओ अनिल कुमार यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed