फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wine factory found in rice mill

बंद राइस मिल में चल रही थी शराब फैक्ट्री

Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
wine factory found in rice mill
सदर कोतवाली में बरामद शराब व अभियुक्त के साथ पुलिस व आबकारी टीम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में बंद पड़ी राइसमिल में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी में 1400 गत्तों में रखी 63 हजार शीशी में 13 हजार लीटर शराब सहित तमाम सामग्री बरामद कर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों  की तलाश की जा रही है। बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस फैक्ट्री की शराब प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा बिहार में भी सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


वर्षों से बंद इस राइस मिल में काफी समय से चल रहे धंधे की भनक पुलिस को नहीं थी। शुक्रवार की रात मुखबिर ने सूचना दी तो सीओ सदर एमपी सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने राइस मिल को चारों तरफ से घेर लिया। पूरी सतर्कता के साथ राइस मिल के अंदर दाखिल हुई पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


साथ ही स्प्रिट, शराब बनाने के उपकरण, अल्कोहल मीटर, पैकिंग मशीन आदि बरामद हुए। मौके से मोहम्मद इलियास पुत्र रियाज व मोहम्मद अतहर पुत्र इलियास निवासी विशुनपुर खुर्द थाना पनियरा, अताउर्रहमान पुत्र जलालुद्दीन निवासी पिपराइच, गोरखपुर को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि वांछित नसीमा खातून पत्नी मोहम्मद इलियास निवासी विशुनपुर खुर्द थाना पनियरा, दीपक जायसवाल निवासी पिपराइच, अनिल यादव पुत्र राजाराम निवासी कुंदूर थाना हाटा जिला कुशीनगर की तलाश की जा रही है।

 

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि देसी शराब, बंटी बबली, लैला, मिस्टर लाइन आदि ब्रांड की शराब को तैयार कर उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों में भेजी जाती थी। होलोग्राम लगाकर शीशी को पैक कर दिया जाता था जिससे आसानी से बिक जाती थी। 


छापे में पुलिस बरामद सामान 
स्प्रिट चार ड्रम, ढक्कन 19 बैग, बंडल टेप-9, लैला ब्रांड रैपर 5 बंडल, बंटी बबली ब्रांड रैपर 4 बंडल, मिस्टर लाइन का रैपर 2 बंडल, नकली होलोग्राम 8 बंडल, ब्लू लाइन का रैपर 1 बंडल, पैकिंग मशीन दो, अल्कोहल मीटर 2, एसेंस 1 बोतल, 300 पाली बैग में खाली शीशी, 20 किलोग्राम यूरिया बरामद हुई। 

सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और सीओ सदर के नेतृत्व में टीम विशुनपुर खुर्द गांव में बंद पड़ी राइस मिल पर पहुंच गई। इस मामले में गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। साथ ही तीन वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी की जाएगी। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। 


आरपी सिंह, एसपी, महराजगंज 

अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित करने में बाप बेटा गिरफ्तार 
पनियरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में बंद पड़ी राइस मिल में संचालित अवैध शराब के धंधे में पति-पत्नी के साथ बेटा भी शामिल था। पुलिस ने इलियास और उसके बेटे अतहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि इलियास की पत्नी नसीमा खातून समेत दो अन्य वांछित हैं। इनकी तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस ने बाप और बेटे का गिरफ्तार करने के साथ ही एक सहयोगी को भी सलाखों के पीछे डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed