{"_id":"579e4b3e4f1c1b5a7b2b8d99","slug":"wine-factory-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता करते एसपी भारत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामदेउरवा पुलिस ने लंबे समय से चल रही शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ी है और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से चल रही इस फैक्ट्री का सरगना फरार हो गया। पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी की ओर से पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की गई है।
पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता में एसपी भारत सिंह ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर कच्ची शराब का धंधे करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की रात एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबीर से सूचना मिली कि अमवा चौक निवासी चंदन जायसवाल श्यामदेउरवा में अपने रेडिमेड कपड़े की दुकान से कच्ची शराब की सप्लाई करता है।
इस सूचना पर विश्वास करके वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकान से तीन गत्ते में रखा 135 देशी शराब जिस पर उत्पादक सरैया डिस्टेलरी सरदार नगर लिखा गया था। बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका दोस्त नीरज यादव सरगना है। वही इस शराब को तैयार करता है। उसके निशानदेही पर पुलिस ने धरमपुर स्थित किराए के मकान पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग भागने लगे। जिस पर पुलिस ने एक शख्स को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप यादव निवासी पुरैना थाना श्यामदेउरवा बताया। उसके निशानदेही व तलाश के दौरान पुलिस ने देशी शराब बनाने का उपकरण, शीशी पैक करने की ड्रिल मशीन, दो हजार खाली शीशी, 59 गत्ते में 2655 शीशी पैक, नौ गैलनों में लगभग 180 लीटर शराब बनाने का लिक्विड, शराब की तीव्रता नापने का यंत्र बरामद किया। एसपी ने बताया कि मामले में छह लोगों पर धोखाधड़ी, व्यापारी ट्रेड मार्क एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेन सरगना समेत सभी की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
दो एसअो को दस हजार का इनाम
एसपी भारत सिंह ने दो थानेदारों को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। श्यामदेउरवा में मिनी फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव के अलावा उनकी टीम के सदस्य दरोगा अवधेश नारायण तिवारी, सिपाही देवेंद्र प्रताप सिंह, मंदीप यादव, रिजवान उल्लाह खान, चंद्रप्रकाश सिंह, असजद सिद्धिकी के अलासा निचलौल के एसओ अनुज कुमार सिंह को 900 नेपाली शराब के साथ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।