वेल्डिंग गैस टैंक फटा, युवक घायल, गंभीर
फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर धानी ढाला निवासी रामगुलाब गैस वेल्डिंग की दुकान पर मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजेे वेल्डिंग का कुछ काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज धूप व तापमान अधिक होने के कारण वेल्डिंग करने वाले गैस की टंकी फट गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिलिंडर फटते ही पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सीएचसी बनकटी इलाज के लिए ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लोगों का कहना है कि अभी दो दिन पहले भी वेल्डिंग करने वाला गैस टैंक फटा था। जिसमें एक युवक गुड्डुू बुरी तरह से झुलस गया था। उसका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।