फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   water level decreased, problems increased

रोहिन व बघेला का जलस्तर घटा, समस्याएं बढ़ीं

Mon, 25 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
water level decreased, problems increased
बाढ़ क्षेत्र के दौरेे पर सीडीओ से बात करते सांसद पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
रतरपुर। रोहिन व बघेला का जलस्तर रविवार को कम हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि घरों में पानी लगे होने से चूल्हे नहीं जल पाए। खाने और सोने का संकट बरकरार है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर से लोगों को भोजन की व्यवस्था कराई है। ऊंचे स्थानों की तलाश में लोग भटक रहे हैं। 
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी नाला बघेला के उफान ने परसामलिक क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार से ही तबाही मचा रखी थी। शनिवार को भी क्षेत्र के रेहरा, अहिरौली, शिवपुरी, सेवतरी, सेखुवानी, करौता, गंगवलियां, भरटोलियां, श्रीरामपुर गांव  की बस्तियों में पानी घुस गया। इससे लोग त्राहि-त्राहि करने लगे, लेकिन रविवार को धूप निकलने के बाद दोनों नदियों का जलस्तर कम हो गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को आई रोहिन नदी की बाढ़ से चकदह गांव के कई टोले पर  घरों में पानी घुस गया था, जिससे अभी भी कुछ घरों में चूल्हे नहीं जल सके हैं। चारों तरफ पानी से लोगों को भोजन एवं सोने की समस्या बनी है। जल स्तर घटने से संक्रामक बीमारी का खतरा बन गया है। जनप्रतिनिधियों ने अपने स्तर से लोगों को भोजन की व्यवस्था कराई है। नौतनवां ब्लाक के गांव चकदह में बाढ़ से मरचहवा, घटवा, नौडिहवा, लालपुर परती, मगरभौली टोले पर घरों में पानी भर जाने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वाले सुरक्षित जगहों पर अपने जरूरी सामान और मवेशियों को पहुंचाने का प्रयास किए लेकिन पानी की धारा तेज होने से बेबस हो गए। किसी तरह लोग बगैर भोजन के रात बिताए। इस संकट में प्रशासन की तरफ से कोई राहत सामग्री मुहैया नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है। चकदह की ग्राम प्रधान बदरुननिशा ने आजाद नगर चौराहे पर बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य स्मितुल्लाह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए प्राथमिक विद्यालय लालपुर तथा नौडिहवा के मदरसे में भोजन की व्यवस्था कराई है।


जिला विकास अधिकारी ने रविवार को ग्राम सभा बोदना के नदी टोले के निकट टूटे चंदन नदी के बांध का निरीक्षण किया और एपीओ व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से बात कर अविलंब बांध की मरम्मत का निर्देश दिया। रविवार को दिन में करीब बारह बजे बोदना पहुंचे डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा ने बांध पर हो रहे कटान का जायजा लिया। नदी के क्षतिग्रस्त बांध को ठीक कराने व कटान रोकने को लेकर एसडीओ सिंचाई आरके पांडेय व एपीओ मनरेगा विनय प्रताप को निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश राय और धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed