{"_id":"57cf16074f1c1ba83031931e","slug":"warned-for-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा ने आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हियुवा ने आंदोलन की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के सामने मीट-मछली मंडी को हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानी बाजार। हियुवा कार्यकर्ताओं की मंगलवार को हुई बैठक में जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर बृहस्पतिवार तक मंदिर के सामने और आसपास से मांस-मछली की बिक्री बंद नहीं हुई तो हियुवा कार्यकर्ताओं के साथ वह धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि पहली सितंबर को तहसील प्रशासन को मंदिर के पास से मांस-मछली मंडी को हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया था। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे जनमानस में आक्रोश है। जिला मंत्री ने कहा कि इससे भक्तों से लेकर राहगीरों को दिक्कत हो रही है। बैठक के बाद जिला मंत्री और जिला पंचायत सदस्य ने प्रभारी चौकी इंचार्ज श्याम नारायण सोनकर को ज्ञापन सौंपा। अनिल पांडेय, रमेश कुमार, महेश कुमार, दिलीप वर्मा, अर्पित, रामधन आदि मौजूद रहे।