फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wall demalished, child dead

दीवार ढही, बच्चे की मौत

Mon, 12 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
wall demalished, child dead
दीवार से दबकर बालक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अड्डा बाजार। नईकोट में रविवार की सुबह लगभग छह बजे बारिश के दौरान गिरी दीवार के नीचे दबकर तीन वर्षीय बालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसेे के बाद गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने मलबा हटाकर बच्चे का शव निकाला। बालक की मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी। 
विज्ञापन


नौतनवां थाना क्षेत्र के नईकोट गांव के राजेंद्र यादव का तीन वर्षीय छोटा बेटा शिवेक रविवार की सुबह लगभग छह बजे जगने के बाद सामने सड़क पार घारी पर काम कर रहे दादी-दादा के पास जा रहा था। रात से ही बारिश हो रही थी। वह जैसे ही पुराने घर के पास पहुंचा, दीवार उसके ऊपर गिर गई। परिजन और ग्रामीण शोर मचाते मौके पर पहुंचे और जल्दी-जल्दी मलबा हटाए। लेकिन शिवेक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर राजस्वकर्मी मौके का जायजा लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की सिफारिश पर शव को दफनाने की अनुमति दे दी। उसके बाद जोगियाबारी घाट ले जाकर मिट्टी दे दी गई। बालक शिवेक की मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि बच्चे की मौत परिजनों के सामने दीवार गिरने से हुई है। उनके और लोगों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed