{"_id":"7fe4a51db8a015b690a458a2364cc5dc","slug":"uncontrolled-vehicles-splintered-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित वाहनों से कुचले बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित वाहनों से कुचले बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार/ सिसवा बाजार। मंगलवार का दिन दो परिवारों के लिए अमंगल लेकर आया। बैरवा बनकटवा में चार वर्षीय बालक जीप की चपेट में आ गया। इलाज के पहले मौत पहुंच गई। असमन छपरा के खेखड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कक्षा छह का छात्र गंभीर घायल हो गया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
प्रतिनिधि के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरवा बनकटवा गांव में मदरसे के पास मंगलवार को अमीरूल्लाह का चार साल का बेटा अमानुल्लाह उर्फ जीशान सड़क के किनारे खेल रहा था। अड्डा की ओर जा रही जीप ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि उसी जीप में बालक को इलाज के लिए अड्डा के प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इतने में वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पाकर नौतनवा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अड्डा चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जीप को कब्जे ले लिया है।
विज्ञापन
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा महंथ में रहने वाला 12 वर्षीय राज चोखराज तुलस्यान में कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार सुबह आठ बजे राज साइकिल से स्कूल जा रहा था। वह जैसे ही खेखड़ा नहर के पास पहुंचा सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया।
ट्रॉली का पहिया बाएं पैर पर चढ़ गया। जिससे पैर की हड्डियां टूट गईं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच चालक मौका देख कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंचे परिवार के लोग राज को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। गांव में लोगों को इस घटना से नाराजगी है।