{"_id":"588ced5e4f1c1b004dcf40c5","slug":"two-ladies-crushed-under-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल सास-बहू की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल सास-बहू की मौत
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रतनपुर क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से सास व बहू की मौत के बाद गांव के लोगों ने ट्रक को रोक लिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार। नौतनावा थानाक्षेत्र के अड्डा बाजार के निकट जमुहराकला गांव के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार दो महिलाएं गिट्टी लदी ट्रक के नीचे आ गईं, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इनमें से एक महिला गर्भवती थी। थाना क्षेत्र के रामनगर के बघवा टोला निवासी दोनों महिलाएं बाइक से इलाज कराने अड्डा बाजार जा रही थीं। बाइक युवक चला रहा था। युवक बाल-बाल बच गया। घटना शनिवार की सुबह 6 बजे की है। मौके पर पुलिस शव और ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने में जुट गई है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर के बघवा टोला निवासी बृजेश (22) अपनी मां अजोरा देवी (55)के साथ गर्भवती भाभी रेनू (26 वर्ष) को बाइक से लेकर अड्डा बाजार इलाज कराने जा रहा था। वह जमुहरा कला गांव में मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से गिट्टी लोड ट्रक आ गया। बृजेश संकरी पटरी पर जैसे ही ब्रेक लेकर बाइक उतारी हाल की बरसात से गीली मिट्टी में बाइक अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर झुक गई।
इससे दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। दोनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना होते ही गांव तथा क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की सूचना पर यूपी 100 समेत अड्डा चौकी इंचार्ज मनीर सिंह और संपतिहा चौकी के दरोगा अशोक यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज मनीर सिंह ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया है। मृतका के बेटे ने तहरीर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।