{"_id":"571d1a384f1c1bde348b46af","slug":"two-injured-in-road-mishaps","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली पोखरभिंडा के समीप ट्रक के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के बलुवही धूस रतनपुर की प्रतिभा देवी अपने भाई श्याम सुन्दर के साथ बाइक से खुशहालनगर सोनारी पट्टी स्थित मायके जा रही थीं। इस दौरान भाई ट्रक से साइड लेने लगा। तभी प्रतिभा अचानक बाइक से गिर गईं और दायां पैर पहिये के नीचे आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार को ही महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में विशुनपुर अदरौना की शिल्पा को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी लाए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।