फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   turnback grp

विरोध पर वापस लौटी जीआरपी

Sun, 06 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
turnback grp
जीआरपी - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। गोरखपुर-नौतनवां रूट पर मझौली में रेलवे ढाला 26 सी को बंद करने शुक्रवार की रात पहुंची टीम को गांव वालों के गुस्से को देखते हुए बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि बड़ी संख्या में पहुंचे जीआरपी जवानों से रातभर कहासुनी होती रही। कई बार गांव वालों और जवानों में तीखी नोकझोंक भी हुई। अंतत: टीम को जेसीबी आदि लेकर  वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम मझौली के दो मजरों के बीच रेल लाइन हुई है। दोनों मजरों के लोगों के आने-जाने के लिए ढाला नंबर 26 सी और 27 सी था। गांव वालों के विरोध के बाद भी ढाला संख्या 27 सी को पहले ही बंद किया जा चुका है। ऐसे में दोनों मजरे के लोगों के लिए एक मात्र 26सी ही बचा है। 
विज्ञापन


गोरखपुर-नौतनवां रेल लाइन विस्तार के बाद जगह-जगह रेल ढाला बंद करने के क्रम में शुक्रवार की रात जीआरपी जवान जेसीबी के साथ करीब 12 बजे  26 सी ढाला पर आ पहुंचे। पहले से इसकी भनक लगने से गांव वाले भी मौके पर आ धमके। गांव वालों को हुजूम देख कर रेल प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। जैसे ही जेसीबी से काम शुरू हुआ, वहां मौजूद महिलाएं और पुरुष लेट गए और नारेबाजी करने लगे। रेल अधिकारियों और जीआरपी से नोकझोंक का दौर शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ताहिर अली ने कहा कि 27 सी पहले ही बंद हो जाने से उनके गांव के एक टोला कैथवलिया पाठक का आवागमन अवरुद्ध है। इस ढाले के बंद होने से दूसरा टोला भी पूर्ण रूप से प्रभावित हो जाएगा। इसके साथ ही दर्जनों गांवों का हाईवे पर जाने का रास्ता भी बंद हो जाएगा। ग्राम प्रधान ताहिर अली ने कहा कि जब तक कोई विकल्प नहीं मिलेगा, इसे बंद नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed