फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   trespass in jewel shop

दुकान में सेंध लगाकर चोरी

Wed, 14 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 14 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
trespass in jewel shop
सिन्दुरिया चौकी से कुछ ही दूर दुकान में हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर दो महीने के अंतराल पर एक बार फिर चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाया। दुकान में सेंध काटकर सत्तर हजार की चोरी कर ली। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के पकड़ियार बुजुर्ग निवासी नागेश की सिंदुरिया चौराहे के महराजगंज रोड पर ज्वेलरी की दुकान है।

रोजाना की भांति वह सोमवार को भी अपनी दुकान बंद कर अपने घर चला गया। मंगलवार की सुबह अगल-बगल के दुकानदारों ने नागेंद्र वर्मा को फोन कर सूचना दी। वह भाग कर दुकान पर आया। छत में सेंध काटकर डिश के केबल के सहारे चोर बाहर से अंदर की तरफ प्रवेश किए थे। लॉकर को तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी चले गए थे।
विज्ञापन


नागेश ने पुलिस चौकी सिंदुरिया में तहरीर दी है कि सोमवार की रात में चोरों ने एक किलोग्राम चांदी एवं दस ग्राम सोने के आभूषण चुरा लिया। उसके अलावा सोलह हजार के बंधक रखे गए आभूषण को भी चुरा लिया, जिसकी कीमत सत्तर हजार रुपये है। चोरों ने दो महीने पहले सिंदुरिया चौराहे के बैंक रोड पर चार दुकानों से दस लाख की चोरी कर सनसनी फैला दी थी। जिसमें चौकी प्रभारी समेत दो सिपाहियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed