फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   translator murdered

उर्दू अनुवादक को गोली मारी, मौत

Tue, 06 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
translator murdered
पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
चौक/ झुलनीपुर। निचलौल ब्लाक कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक को सोमवार को घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज और राहगीरों के शोर पर पहुंचे गांव वालों ने परिजनों को सूचना दी। घर वाले उनको मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का जायजा लेकर जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


चौक थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी जाकिर अंसारी ब्लाक कार्यालय में उर्दू अनुवादक के पद पर तैनात हैं। शाम करीब 6 बजे बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। ग्राम पड़री व टीकर के सिवान के बीच स्थित पोखरे के पास दो युवक घात लगा कर हमला कर दिए। गांव वालों के अनुसार, हमलावरों ने तीन गोलियां चलाईं। जाकिर अंसारी घायल होकर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुन कर गांव के लोग व आने जाने वाले घटना स्थल की तरफ दौड़े। पहचान कर घर पर सूचना दी। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, वर्षों से गांव के मदरसा दारूल उलूम कुद्दूसिया अहले सुन्नत फखरूल उलूम परसौनी का प्रबंधकीय विवाद चल रहा है। दोनों तरफ से काफी रस्साकशी थी। बता दें कि  करीब 6 वर्ष पूर्व उसी स्थान पर उसी मदरसे में तैनात मौलवी एजाज अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उस समय भी मदरसे का ही विवाद जड़ में था और भाड़े के बदमाशों ने प्रधानाध्यापक समझ मौलवी एजाज अहमद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed