{"_id":"5b1595a94f1c1b9d6e8b64fe","slug":"total-robbery-robbed-of-rs-1-60-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर 1.60 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर 1.60 लाख रुपये की लूट
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
तमंचा सटाकर 1.60 लाख रुपये की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्हुई (महराजगंज)। क्षेत्र के महेशपुर मेंहदिया जंगल में ग्राहक सेवा केंद्र कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा सटा कर 1 लाख 60 लाख रुपये लूट लिया। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश करने में जुट गई। इस बीच एसपी आरपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली चौराहे पर प्रभुदयाल वर्मा निवासी बनरसिंहा कला अपने मकान में पूर्वांचल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोले हुए हैं। सोमवार को प्रभुदयाल ने एक लाख साठ हजार का चेक अपने चाचा सुग्रीव वर्मा व छोटा भाई दीनदयाल वर्मा को देकर रकम लेने के लिए पूर्वांचल ग्रामीण बैंक लक्ष्मीपुर के मुख्य शाखा पर भेज दिया। वहां से करीब 12 बजे दोनों लोग रकम निकाल कर जंगल के रास्ते मुड़ली आ रहे थे।वह मेंहदिया जंगल के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक पर दो बदमाश आकर उनकी बाइक में टक्कर मार कर दोनों को गिरा दिए। बदमाशों ने दोनों के सिर पर तमंचा सटा कर पास मे मौजूद 1.60 लाख रुपये व एक मोबाइल लूट लिया और लक्ष्मीपुर की तरफ भाग निकले। लूट की घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 नंबर व कोल्हुई पुलिस को दी गई। उधर, सूचना मिलते ही कोल्हुई एसओ उपेंद्र कुमार मिश्रा टीम के साथ पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए। उधर, बदमाशों द्वारा लूटी गई मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया गया। इस संबंध में एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पुलिस लूट की घटना की जांच में जुट गई है। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही लूट की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।