{"_id":"0cea3819f8e19a9774b2aa3d247515fc","slug":"threw-murdered-corpse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर फेंकी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकर फेंकी लाश
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजमनगंज/लक्ष्मीपुर। शनिवार को अलग अलग क्षेत्रों में दो लोगों की लाश मिली है। एक मामले में पुलिस ने तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
बृजमनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार भोर में रज्जुजोत गांव के रेहरवां नाला रेहरवां नाला पुल के पास गेहूं के खेत में लोगों ने एक शख्स की लाश देखी। किसी ने सूचना पुलिस को दी। एसओ संजय राय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शिनाख्त छट्ठू निवासी पृथ्वीपलगढ़ टोले के लोधपुर के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने प्रेम प्रपंच में हत्या का आरोप लगाकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमे की तहरीर दी।
परिवार के लोगों का कहना है कि छट्ठू क्षेत्र की एक महिला के साथ काफी दिनों से संबंध था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे नेपाल जाने के बहाने निकले थे। इस मामले में एसओ संजय राय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले में बेटे दिनेश की तहरीर पर हरनामपुर निवासी प्रेमिका मझराही उर्फ चिनकी, पति गुलाब व पुत्र रामू के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया।
एसओ ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। वह बहुत जल्द कानून की गिरफ्त में होगा। एएसपी हरिगोविन्द ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पुरन्दरपुर क्षेत्र के झामट हाल्ट व गजपति के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिली। हालात को देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे।
राजमंदिर खुर्द टोला बरगदही निवासी खरखरवा पुत्र मेवालाल बुधवार की शाम घर से रोजी-रोटी के लिए दिल्ली जाने के लिए निकला था। किन्तु शनिवार सुबह उसकी लाश मिली। मौके पर पहुंचे एसओ पुरन्दरपुर चंद्रेश यादव ने उसके पॉकेट में रखी डायरी से मिले मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया।
करीब चार घंटे बाद शिनाख्त हो पायी। लेकिन शव को देखने से लग रहा था कि उसकी हत्या कर लाश फेंकी गई है। कुछ लोग ट्रेन से गिर कर मौत बता रहे हैं। पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भी शक की सूई हत्या की तरफ घूम रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस अगला कदम बढ़ाएगी।