{"_id":"57698fd84f1c1b9a60b48f69","slug":"three-stores-break-locks-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों के ताले तोड़, चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों के ताले तोड़, चोरी
mahrajganj
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चोरी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार की रात चोरों ने नगर में तीन दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। घटना को लेकर दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला परिषद मार्केट में नीतिश कुमार की बाला जी मोबाइल नाम से दुकान है। रोज की भांति वह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान खोली तो देखा की कई मोबाइल, बैट्री व 14200 नकद गायब थे। वहीं कुछ दूरी पर चोरों ने कमालुद्दीन की टोनी इलेक्ट्रानिक्स का ताला तोड़कर अंदर रखा 7500 नकद, तीन लैपटॉप, चार्जर के अलावा अन्य सामान चुरा लिया।
इसके अलावा श्रवण कुमार की राज बिरयानी सेंटर का ताला तोड़कर अंदर रखा चार हजार रुपये नकद, कोल्ड ड्रिंक्स व साउंड बाक्स चुरा लिया। एक साथ तीन दुकानों के ताला टूटने से दुकानदारों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और खानापूरी कर चलती बनी।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। जिससे चोरी की घटनाएं हो रही हैं। नगर चौकी से कुछ दूरी पर चोरी की घटना पुलिस के गश्त की पोल खुलती है। दस दिन पहले भी चोरों ने जिला परिषद की एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।