फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three arrested in animal cruelty

गोकशी के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
three arrested in animal cruelty
सिसवा गोकशी मामले में गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
सिसवा बजार। बीजापार के खेखड़ा नाले के पास 31 जुलाई को मिले बछड़े के कटे अंग के मामले में संलिप्त पांच में से तीन आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पशु वध और पशु क्रूरता के  आरोप मेें तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बीते एक अगस्त को बीजापार के खेखड़ा नाला स्थित श्मशान घाट के समीप पशु का कटा अंग और थोड़ी दूरी पर खून के धब्बे देखे गए थे। पशुवध की बात धीरे-धीरे गांव और नगर में फैल गई। कुछ ही देर में हियुवा के मनीष शर्मा, शेषमणि, गणेश खरवार, हीरालाल विश्वकर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, पप्पू वर्मा, सुधीर पांडेय, आलोक पांडेय, अमन शर्मा, रमेश शाही व राजेश चौधरी आदि मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय को दी।
विज्ञापन


जिले के पदाधिकारी पहले बीजापार और बाद में थाने पहुंचे। तहरीर देकर घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि 31 जुलाई की शाम पांच लोगों ने खेखड़ा नाले के पास गन्ने के खेत में लगभग दो वर्ष के बछड़े का वध कर दिया तथा अगले सुबह उसका मांस बेच दिया। घटना में शामिल कोठीभार थानाक्षेत्र के मुहम्मदापुर निवासी जलील व बदरू तथा ग्राम सभा चिउटहां निवासी काजिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो अभियुक्त अभी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed