फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three accused arrested in surhurava case

नेता सुरहुरवा में गोकशी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested in surhurava case
गिरफ्तार किए गए आराोपी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नेता सुरहुरवा में गोकशी के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वह गोरखपुर भागने की कोशिश में थे कि इस दौरान पकड़े गए। दो अभियुक्तों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


एसपी भारत सिंह के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी कि मुखबीर से सूचना मिली कि गोकशी के तीन अभियुक्त जीएम मार्ग पर गोरखपुर भागने के लिए किसी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर विश्वास करके टीम मौके पर पहुंची और भागते समय बजीउल्लाह, अनवर, सुभान निवासी नटवा को गिरफ्तार किया। पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे घटना में शामिल थे। 2002 में वह गोकशी के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


घटना के दिन उसके दो साथी भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार तीनों थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। बता दें कि ईद के दिन सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेता सुरहुरवा में नहर के पास प्रतिबंधित मांस मिला था। उस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। तभी से उनकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed