{"_id":"57dee8704f1c1b1a0aa828dc","slug":"threaten-to-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मियों ने भूख हड़ताल की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी कर्मियों ने भूख हड़ताल की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओं का धरना रविवार को भी जारी रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने रविवार को 17 वें दिन भी जिला मुख्यालय पर धरना जारी रखा। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि 19 सितंबर को बस स्टेशन से पद यात्रा निकाली जाएगी। आंगनबाड़ी कर्मचारी, सहायिकाएं और मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी 10 बजे बस स्टेशन पर एकत्रित होगी। वहां से पद यात्रा सक्सेना चौक पर पहुंचेगी। वहां से मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर धरना देगी।
उन्होंने कहा कि हड़ताल के 17वें दिन भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। इससे आंगनबाड़ी कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो भूख हड़ताल करेंगे। जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि इस महंगाई के दौर में 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है। जो बहुत ही कम है। हमें समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। धरने में प्रतिदिन एक न एक वर्ग के लोग समर्थन देने के लिए पहुंच रहे हैं।
इससे हमारे आंदोलन को मजबूती मिल रही है। इसे देखते हुए सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी अपने हौसले को मजबूत रखें। एक दिन सरकार को झुकना ही पड़ेगा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी, सहायिकाए व मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारियों से 19 सितंबर को सुबह दस बजे से बस स्टेशन पर पहुंच कर पद यात्रा को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान छाया भारती, सत्येन्द्र पटेल, नीतू, सरोज जायसवाल, शशिप्रभा, बासमती, पूनत, संजू, मंजूलता, इशरावती, सुमन, राजमती, मीरा आदि तमाम आंगनबाड़ी कर्मचारी उपस्थित रहीं।