{"_id":"56f044f14f1c1b8c1af14d24","slug":"the-young-man-who-set-fire-to-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को आग के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद को आग के हवाले किया
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
आग लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरानगर में एक युवक सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। लोगों ने सीएचसी बनकटी पहुंचाया जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
मथुरानगर निवासी हरिश्चंद का 25 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र सोमवार को घर में अकेला था। पिता फरेंदा कस्बे में बिजली का बिल जमा करने आए थे। बताया जा रहा कि धर्मेंद्र ने कमरे में रखे मिट्टी के तेल को डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने घटना की सूचना पिता को दी। धर्मेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत अत्यंत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
बताया कि धर्मेन्द्र की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। वह मानसिक रोगी है। जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। लेकिन पता नहीं उसे क्या हुआ कि आग लगा ली। डॉक्टर मुकेश गुप्ता का कहना है कि युवक के शरीर से मिट्टी के तेल की गंध आ रही थी। वह 90 प्रतिशत जल गया है। युवक सुबह सीएचसी पर इलाज कराने आया था। घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं है।