फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The young man found the body of laws in canal

ससुराल गए युवक की नहर में लाश मिली

Sun, 17 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Sun, 17 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार/रतनपुर। बैरवा जंगल के पास शनिवार सुबह रोहिन नहर में बाइक समेत एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम वह पड़ोसी की बाइक लेकर पत्नी को लाने के लिए ससुराल निकला था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन


नौतनवा क्षेत्र के भैसहिया पाठक निवासी विजय प्रसाद चौधरी पड़ोसी की बाइक लेकर शुक्रवार शाम करीब आठ बजे परसामलिक क्षेत्र के विसखोप के टोला लक्ष्मीपुर के लिए निकला था। शनिवार सुबह एक राहगीर गुजर रहा था। तभी उसका ध्यान बरैवा जंगल के पास रोहिन नहर में गया। वहां युवक का शव पड़ा था। बगल में बाइक भी थी।
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में शव की शिनाख्त विजय प्रसाद चौधरी के रूप में हुई। सूचना के बाद घर वाले मौके पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई राम प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे मायके में थे। उन्हें लाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आशंका है कि अनियंत्रित होकर बाइक समेत नहर में गिर गया। रात होने के कारण किसी की मदद नहीं मिल सकी होगी जिससे मौत हो गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई का कहना है कि विजय पिता व उससे अलग रहता था। जिसके वजह से रात में ससुराल पहुंचने की जानकारी नहीं कर सका। उसकी पत्नी पांच दिन पहले ही मायके गई थी।


इस संबंध में थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि बाइक तथा युवक का शव लोगों और पुलिस के  सामने पानी से बाहर निकाला गया। पिता भंडारी की मौजूदगी में पंचनामा कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। लोग इसे हत्या मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed