फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The two parties came in the lobby

मुकदमे की पैरवी में आए दो पक्ष आपस में भिड़े

Thu, 08 Feb 2018 01:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 08 Feb 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
The two parties came in the lobby
मुकदमे की पैरवी में आए दो पक्ष आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एसडीएम सदर के न्यायालय में बुधवार को मुकदमे की पैरवी में आए दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के बीच पहले न्यायालय कक्ष में नोकझोंक शुरू हुई और विवाद बढ़ने पर बाद में मारपीट होने लगी। मारपीट होते देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद बरामदे में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। बाद में उन्हें शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।  
विज्ञापन


एसडीएम न्यायालय में सरडिहा गांव के रहने वाले अनिरुद्ध तथा धर्मा देवी के बीच जमीन संबंधी विवाद के मसले पर वाद चल रहा है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई की तिथि थी। मुकदमे की पैरवी के लिए एक पक्ष से पारस नाथ वर्मा निवासी बरगदही कैंपियरगंज और दूसरे पक्ष से मनीष पांडेय, अभिषेक निवासी सरडिहा पहुंचे थे। सभी लोग एसडीएम न्यायालय में पेशकार के पास गए। यहां मुकदमे से जुड़ी जानकारी ले रहे थे। इसी बीच सुलह समझौते के लिए एक पक्ष ने दबाव बनाना शुरू किया। बातचीत के दौरान ही मनीष और पारस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। इस पर कर्मचारियों ने उन्हें न्यायालय कक्ष से बाहर कर दिया। पुलिस पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। पुलिस पारस, मनीष और अभिषेक को पकड़कर कोतवाली ले गई। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि दोनों पक्ष के बीच जमीन संबंधी मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे की पैरवी में आए दोनों पक्ष के तीनों लोग न्यायालय में ही भिड़ गए। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि तीन लोगों को शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed