{"_id":"5a5d01274f1c1b66268b495a","slug":"the-truck-driver-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक और वन विभाग के कर्मी भिडे़, जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक और वन विभाग के कर्मी भिडे़, जाम लगाया
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक और वन विभाग के कर्मी भिडे़, जाम लगाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोमवार को जिला अस्पताल के पास ट्रक और वन विभाग की गाड़ी की आमने-सामने टक्कर होने से बच गई। इसके बाद ट्रक चालक और वनकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की जानकारी मिलने पर कई और ट्रक चालक एकत्र हो गए और फरेंदा रोड पर यातायात जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालकों को समझाकर जाम समाप्त कराया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, वन विभाग की ओर से भी तहरीर दिए जाने की बात कही गई है।
सोमवार को देर शाम ट्रक चालक अली मुहम्मद ट्रक लेकर फरेंदा जा रहा था। जैसे ही वह जिला अस्पताल के सामने से आगे बढ़ा, सामने वन विभाग की गाड़ी आ गई। इससे हादसा होते-होते बच गया। हादशे की आशंका से सहमे ट्रक चालक व वनकर्मियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। ट्रक चालक अली मुहम्मद की पिटाई होने पर वह रो पड़ा। इस बीच कुछ ट्रक चालक आैर आ गए। सभी ने मिलकर फरेंदा रोड को जाम लगा दिया। इसके बाद सीओ एमपी सिंह, कोतवाल रामदवन मौर्य मौके पर पहुंचे। ट्रक चालकों को समझाया, फिर जाम समाप्त हुआ। ट्रक चालक अली मुहम्मद, उपेंद्र, फिरोज, बृज किशोर, युगुल किशोर, सदरे आलम ने आरोप लगाया कि वन कर्मियों ने बेवजह पिटाई की है। कोतवाल सदर रामदवन मौर्य ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने वाहन से वनकर्मियों को दबाकर जान से मारने की कोशिश की। गनीमत थी कि दोनों वाहनों की टक्कर नहीं हुई। उस दौरान विभाग की गाड़ी में चालक दिलीप कुमार, वन दरोगा मोहन, अमेरिका प्रसाद अंबेडकर, फूलचंद, राजपति यादव सवार थे। थोड़ी सी चूक हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक के आरोप बेबुनियाद हैं। किसी वन कर्मी ने मारपीट नहीं की।