फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The dead body of the former Pradhan husband reached home

पूर्व प्रधान के पति का शव घर पहुंचा

Sat, 28 Jul 2018 12:59 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 28 Jul 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the former Pradhan husband reached home
पूर्व प्रधान के पति का शव घर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/गांगी बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहां गांव के पूर्व प्रधानपति तेज प्रताप यादव को बीते 24 जुलाई की रात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। बृहस्पतिवार की रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। रात में शव घर लाया गया। परिजन व अन्य लोग शव देख फफक पडे़। वहीं, पुलिस की उदासीनता पर लोगों ने गुस्से का इजहार किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पूर्व प्रधान के घर पर लोगों को भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों का कहना था कि हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए। तेज प्रताप की पत्नी पूर्व प्रधान गीता देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। परिजन उनको ढांढस बंधा रहे थे। तेज प्रताप की बूढ़ी मां मुनक्का देवी की आंखों से भी लगातार आंसू निकल रहे था। तेज प्रताप के बेटे अभिषेक (15) व अखिल (12) भी मां से साथ लिपट कर रो रहे थे। यह दोनों गोरखपुर में कक्षा 8 एवं कक्षा 7 में पढ़ते हैं। पूर्व प्रधान गीता देवी ने कहा कि पति को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस खामोश बैठी है। चर्चा है कि कारोबारी दुश्मनी में तेज प्रताप को रास्ते हटा दिया गया। वहीं, कुछ प्रेम प्रपंच से गोली कांड को जोड़ कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में शुरू से ही सक्रिय नहीं है। हमलावर आज भी आजाद घूम रहे हैं।  थानाध्यक्ष मनीष सिंह का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जांच पड़ताल की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed