फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The complainant will complain, u take ...

कमिश्नर से करेगा शिकायत, यू ले...

Fri, 19 Apr 2019 12:13 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 19 Apr 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
The complainant will complain, u take ...
कमिश्नर से करेगा शिकायत, यू ले... - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की कमिश्नर से शिकायत करना एक दिव्यांग को भारी पड़ गया। इससे नाराज लेखपाल ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लेखपाल की किरकिरी हो रही है। वीडियो में कुछ लोग शुरू में बीच-बचाव कर तो रहे हैं, लेकिन लेखपाल के गुस्से को देखते हुए वे भी पीछे हट गए। निचलौल क्षेत्र के झरवलियां गांव का 15 सेकेंड का यह वीडियो ट्राइसिकिल पर बैठे दिव्यांग बिरजू का है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर 16 अप्रैल को क्षेत्र में बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां दिव्यांग बिरजू ने उनसे सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की थी। उसने बताया था कि उसे न तो आवास मिला और न ही शौचालय। किसान सम्मान योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा। उसकी बातें सुनने के बाद मंडलायुक्त ने लेखपाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी थी। इससे नाराज लेखपाल ने दिव्यांग पर अपना गुस्सा उतार दिया। वीडियो के मुताबिक मंडलायुक्त के जाने के बाद प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ के नीचे लेखपाल ने दिव्यांग बिरजू की ट्राइसिकिल रोक दी। इसके बाद अपशब्दों की बौछार करते हुए उन्होंने उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। दिव्यांग हाथ जोड़कर दया की भीख मांगता रहा लेकिन उन्हें रहम नहीं आई। पास में खडे़ कुछ लोग पहले तो बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं लेकिन वे भी लेखपाल का आक्रोश देखकर पीछे हट गए। यह कारनामा किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रणविजय सिंह वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा। एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed