फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body was thrown into the drain by killing the baby

बालिका की हत्या कर शव नाले में फेंका

Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
The body was thrown into the drain by killing the baby
बालिका की हत्या कर शव नाले में फेंका - फोटो : अमर उजाला
गांगी बाजार/मुजुरी (महराजगंज)। दीपावली के दूसरे दिन से लापता बालिका का शव सोमवार को गांव के पूरब स्थित नाले में मिला। बालिका के चेहरा भी काला पड़ गया था। आशंका जताई गई कि उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया होगा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।        
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर निवासी संजय निषाद की बेटी सुमन (7) दीपावली के दूसरे दिन घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद उसका पता नहीं चल सका था। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजन पुलिस से मदद मांगने पहुंचे थे। पुलिस बालिका की तलाश में जुटी हुई थी कि सोमवार को सुबह कुछ महिलाओं ने गांव के पूरब नाले में झाड़ी के पास एक बालिका की लाश होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच कर बालिका की पहचान संजय निषाद की पुत्री सुमन के रूप में की। वह दीपावली के दूसरे दिन से ही लापता थी। शव देखकर सूचना पुलिस व परिजनों को दी। चेहरा काला पड़ने के कारण तेजाब डालने की आशंका जताई जा रही थी। बालिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष शुक्ला व सदर सीओ देवेंद्र सिंह, एसओ राजप्रकाश सिंह, महिला एसओ शीला यादव सहित अनेक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच  में जुट गए। इस संबंध में एसओ राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि इस मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए पांच टीमेें लगाई गई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed