{"_id":"5818e4004f1c1bae314368bc","slug":"tempo-turndown","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, चार दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो पलटा, चार दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
टेंपो पलट गया।
- फोटो : AmarUjala
फरेंदा।पंडितजोतिया से दर्शन कर वापस लौटते समय अलहदिया महदेवा मोड़ पर अनियत्रित होकर टेंपो पलट गया। उसमें सवार चार दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। वहां से युवती की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
शोहरतगढ़ के बसहिया से टेंपो में सवार होकर कैंपियरगंज के पंडित जोतिया दुर्गा मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। फरेंदा अलहदिया महदेवा के पास टेंपो पलट जाने से उसमें सवार सरस्वती (22), इसरावती (30), दुर्गावती (40) व तारामती (28) घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया गया। सरस्वती की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना सेखुई निवासी लालबहादुर किसी वाहन से गंभीर रूप से घायल हो गए।