फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   student crushed under tractor-trolly

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sun, 23 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
student crushed under tractor-trolly
परतावल में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चंदरपुर स्थित डिग्री कालेज के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। नेवाजीबारी निवासी अर्जुन का आठ वर्षीय पुत्र संजय शनिवार को दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद कुछ सामान खरीदने गया था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे का शिकार बालक नेवाजीबारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। शनिवार को सुबह स्कूल गया था। दोपहर में स्कूल से छुट्टी मिलने पर अपना कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए साइकिल से अमवा चौराहे की तरफ गया था। इसी बीच अमवा से सीमेंट लादकर ट्रैक्टर ट्राली नेवाजीबारी के तरफ जा रही थी। चंदरपुर स्थित डिग्री कालेज के सामने साइकिल से संजय सामने से ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ जाने से  घटनास्थल पर ही संजय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही परिवारीजनों को हुई, घर में कोहराम मच गया। संजय के माता-पिता के साथ पूरा परिवार और नेवाजीबारी के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इस हृदयविदारक घटना से हर काई गमगीन हो गया। एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed