{"_id":"581f7ba64f1c1b342fb37396","slug":"stopped-worship-at-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसा खुर्द में पोखरे पर पूजा रोकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परसा खुर्द में पोखरे पर पूजा रोकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
एडीएम आरपी कश्यप को ज्ञापन देती गांव की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में पोखरे पर प्रशासन की सख्ती के चलते महिलाओं के अनुष्ठान में व्यवधान पड़ गया। नाराज व्रतियों ने दरवाजे पर प्रतीक गड्ढे खोदे और काली पट्टी बांध सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ गांव में जमे रहे।
परसा खुर्द गांव में छठ पूजा को नई परंपरा बता कर छठ पूजा रोकने के लिए रविवार को एडीएम आरपी कश्यप, एएसपी हरगोविंद, सीओ सदर राजाराम यादव कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। कहा कि इस गांव में छठ पूजा मनाने का जिक्र पुलिस के त्योहार रजिस्टर में नहीं है। इससे व्रती महिलाएं नाराज हो गईं। ग्रामीणों ने एडीएम व एएसपी से कहा कि साहब हम लोग तो पुलिस का त्योहार रजिस्टर तो देखा नहीं है।
साल भर पहले गांव के पोखरे को लेकर अधिकारियों पर हुए पथराव को लेकर तत्कालीन एसओ की तहरीर में नागपंचमी पर गुड़िया पीटने, छठ पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान की बात लिखी है। पुलिस एसओ की तहरीर पर 138 लोगों प केस दर्ज हुआ था। कापी गांव वालों के पास है। एडीएम ने कहा कि डीएम का सख्त आदेश है। पोखरे पर छठ पूजा नहीं होने देंगे। हाईकोर्ट में अपनी बात रखिए। जैसा आदेश होगा, अनुपालन करा दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन का सख्त रुख को देखते हुए व्रती महिलाओं ने अपने दरवाजे पर गड्ढा खोद कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक परसा खुर्द गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एडीएम, एएसपी, सीओ सदर राजा भारती के अलावा घुघुली, पनियरा, श्यामदेउरवा के थानाध्यक्ष फोर्स लेकर डटे हुए थे। मुख्यालय से भी परसा खुर्द में फोर्स व महिला पुलिस पहुंची हुई थी ।