फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB personnel pick the smugglers tried to tread

तस्करों ने एसएसबी जवानों को पिकअप से रौंदने की कोशिश

Wed, 20 Jul 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Wed, 20 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
SSB personnel pick the smugglers tried to tread
accident - फोटो : amar ujala
तस्करी की सूचना पर पहुंचे एसएसबी जवानों को बुधवार की शाम पेड़ारी चौराहे के समीप तस्करों ने पिकअप से रौंदने की कोशिश की। घटना में जवानों की बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। दोनों जवानों को भी चोट आई है।
विज्ञापन


परसामलिक थानाक्षेत्र के पेड़ारी चौराहा और बिषखोप गांव के नजदीक  बुधवार को  एसएसबी जवानों को मुखबिर से सूचना मिली की पिकअप पर उर्वरक और  लकड़ी लेकर तस्कर नेपाल की तरफ जा रहे हैं। इस पर एसएसबी के सिविल  विभाग के दो जवान अटल बिहारी यादव और लक्ष्मी सिंह ने मौके पर सिविल ड्रेस में पहुंचे। तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो चालक पिकअप लेकर भागने लगा। जवानों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोकनी चाही तो चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों जवान गिर गए और पुन: गाड़ी को रोकने के प्रयास में पिकअप पर चढ़ गए तो चालक ने गाड़ी को लहराते हुए उन्हें गिराने प्रयास किया। 
विज्ञापन


इसके  बाद पिकअप चालक ने गाड़ी पत्थर पर टकरा कर इन्हें मारने का प्रयास किया, लेकिन जवान कूद गए। तस्कर पिकअप लेकर भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि परसा मलिक थाने पुलिस भी वहां थी जो तस्करों को  संरक्षण दे रही थी। पिकअप को रोकने के बजाय जीप थाने की तरफ चली गई। दोनों जवान घायलावस्था में थाने पर  पहुंचे। इस संबंध में एसएसबी के एरिया आर्गनाइजर मनोज कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed