{"_id":"57accb1b4f1c1b0445ee5d0f","slug":"ssb-caught-two-smuglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के साथ दो लोग पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन के साथ दो लोग पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
agrwg
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। कस्टम विभाग की सचल टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर तस्करी से नेपाल भेजा जा रहा चार लाख अड़सठ हजार रुपये का कपड़ा सहित कास्मेटिक सामान के साथ एक चार पहिया वाहन, तीन साइकिल सहित दो लोगों को पकड़ा है। बुधवार की देर रात खनुआ बॉर्डर के समीप चार पहिया वाहन पर बोरों में लेडिज सूट लादकर तस्कर नेपाल ले जाया जा रहा था, तभी कस्टम की टीम ने वाहन को धर दबोचा।
वाहन में सवार ड्राइवर सहित खनुआ निवासी दुर्गेश गौतम व हरदीडाली निवासी हीरा सहानी को हिरासत में लिया है। बरामद कपडे़ की कीमत दो लाख इक्यावन हजार रुपये बताई जा रही है।
बृहस्पतिवार की दोपहर फरेंदी तिवारी बॉर्डर के समीप तीन साइकिल पर बोरों में सामान लादकर तस्कर नेपाल जा रहे थे। कस्टम की टीम को देखकर साइकिल छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गए। कस्टम ने बोरों में रखे माल की जांच की तो दो लाख सत्रह हजार रुपये का कास्मेटिक का सामान निकला। कस्टम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि एक चार पहिया वाहन, तीन साइकिल तथा बरामद तस्करी के सामान को सीज कर हिरासत में लिए दो व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।